विधायक डॉ. प्रेमचंद ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया

  • BLA-2 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए BLA-2 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है और यह लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहे, इसके लिए सभी बूथ स्तर पर सक्रियता के साथ कार्य करें।

इसके साथ ही उन्होंने हरेला पर्व सहित आगामी सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व और आयोजन समाज में जागरूकता, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, मंडल मंत्री मनोरमा, BLA-2 रिंकी भारद्वाज, BLA-2 राजीव शर्मा (बूथ-57), BLA-2 अनिल कुमार (बूथ-81), भाजयुमो जिला मंत्री पंकज थपलियाल, मंडल उपाध्यक्ष बालम सिंह रावत, पूर्व पार्षद विपिन पंत, पूजा गौड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

विधायक डॉ. अग्रवाल का छिद्दरवाला क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने आभार जताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.