अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

  • विधायक डॉ. प्रेमचंद ने मेधावी एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
  • विद्यार्थी जीवन संघर्ष, सीख और आत्मनिर्माण का समय: डॉ. अग्रवाल

ऋषिकेश। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकेश में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अग्रवाल ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने मेधावी एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य होते हैं और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन देना समाज एवं राष्ट्र की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी जैसे संगठन विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं, जो आगे चलकर देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अपने संबोधन में डॉ. अग्रवाल ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन संघर्ष, सीख और आत्मनिर्माण का समय होता है। उन्होंने बताया कि आज पूरे देश में लगभग 77 लाख विद्यार्थी एबीवीपी से जुड़े हुए हैं, जो संगठन की व्यापकता और प्रभाव को दर्शाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी एबीवीपी के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन की उपलब्धियों एवं योगदानों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने सम्मानित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री भानु प्रताप, प्रदेश मंत्री एबीवीपी यशवंत पवार, प्रदेश अध्यक्ष हिंदू रक्षा दल राघवेंद्र भटनागर, छात्र संघ अध्यक्ष मयंक भट्ट, नगर अध्यक्ष एबीवीपी दिनेश पैन्यूली, जिला संयोजक एबीवीपी सक्षम चौहान, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित गांधी, मुकेश अग्रवाल, शुश्री वृंदा कौशल, अभिषेक भट्ट, आर्यन पाल, अनिरुद्ध शर्मा, हर्ष पाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More From Author

डाॅ. पण्ड्या ने आईपीयू की सेक्रेटरी जनरल से की भेंट, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

विधायक डॉ. प्रेमचंद से महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.